नर्व वर्ष के पहले ही दिन स्मैक तस्कर को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क, (nainilive.com) – नए साल के आगाज़ के साथ जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है साल के पहले ही दिन 32 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में युवाओ को होने वाले नुकसान से बचाया।

नए साल के माहौल को देखते हुए पुलिस व एसओजी टीम जिले के बॉर्डर पर चैकिंग कर रही है। पुलिस ने बीती रात्रि सुभाषनगर बैरियर लालकुऑ से 316 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 32 लाख रुपए आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ संजय कुमार, उप निरीक्षक नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल. वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश पुरी.कॉन्स्टेबल अजय कुमार कोतवाली. बालक गिरी कोतवाली. पंकज वर्मा. त्रिलोक सिंह, कोतवाली हल्द्वानी. अशोक रावत, थाना-काठगोदाम. कुन्दन कठायत, थाना-बनभूलपुरा आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page