डेढ़ साल की बच्ची की मां मिली पेड़ पर लटकी, परिजनों ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा,नैनीताल (nainilive.com) – तल्लीताल जोयविला कंपाउंड निवासी 25 वर्षीय पूजा डसीला,पत्नी मनोज डसीला सोमवार सुबह नगर के हनुमानगढ़ क्षेत्र में एक पेड़ की टहनी से लटकी हुई पाई गई।

हाईकोर्ट में स्टेनो का कार्य करने वाले मृतक पूजा का पति मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी रविवार शाम से ही घर से गायब थी जिसको उन्होंने ढूढ़ा पर वो मिली नही और सोमवार को सुबह ही उसकी फांसी पर लटकने की सूचना प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

मृतक पूजा के मामा ने कहां की पूजा मूल रूप से गंगोलीहाट की रहने वाली है। और लड़का शेराघाट पिथौरागढ़ का रहने वाला है। दिसंबर 2016 में दोनों की शादी हुई थी।और शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए पूजा के साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा पूजा की मौत के जिम्मेदार उसका पति ही है। क्योंकि वह उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। और समय-समय पर मारपीट करते रहता था जिसको लेकर पहले भी परिजनों द्वारा बेरीनाग थाने क्षेत्र में लड़के की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन फिर समझौता होने के बाद वह पूजा को लेकर नैनीताल आ गया। उन्होंने कहा कि बीते 4 सालों में पूजा को उसने एक बार भी अपने माता-पिता से मिलने के लिए नहीं जाने दिया यहां तक की वह पूजा को अपने माता पिता को फोन तक नहीं करने देता था।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page