एक कदम अच्छाई की ओर संस्था के दो वर्ष पूरे,145 यूनिट से ज्यादा रक्त कर चुके है दान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा का काम करने वाली रक्तदान संस्था एक कदम अच्छाई की ओर को शनिवार को दो वर्ष पुरे हो चुके है।

शनिवार को नगर के राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में संस्था के सदस्य कुलदीप वर्मा द्वारा रक्तदान कर व केके काटकर संस्था का दूसरा जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजो व उनके तीमारदारों के बीच फल व जूस का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अल्मोड़ा में हुआ सम्पन्न

संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मुलतानिया ने बताया कि खून की कमी के चलते किसी को अपनी जान ना गंवाना पड़े इस मकसद से उनके द्वारा संस्था की स्थापना की गई अभी तक उनकी संस्था द्वारा विभन्न शहरों में जरूरतमंद मरीजो को 145 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

इस दौरान उपसचिव मो उस्मान (हनी),अंकित टम्टा,कुलदीप कुमार,रितुल कुमार,शिरी,डॉ एमएस दुग्ताल,डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page