युवा एकता मंच भवाली की प्रथम बैठक का किया गया आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- शुक्रवार को युवा एकता मंच भवाली द्वारा प्रथम बैठक का आयोजन किया गया जिस दौरान बैठक के अतिथियों व्यपार मंडल अध्यक्ष नरेश पान्डेय , उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, व समाजसेविका प्रीति बिष्ट ,खष्टी बिष्ट ने संगठन के युवाओं का उत्साहवर्धन किया, सभी वरिष्ठ अतिथियों ने संगठन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया व सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजसेवी खष्टी बिष्ट, प्रीति बिष्ट, नीमा बिष्ट, नरेश पान्डेय, मोहन बिष्ट, रोहित अधिकारी ने कहा कि यह बहुत खुशी का विषय है कि हमारे शहर के युवाओं में सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बड़ी हैं व अब हमारा युवा जागरूक हो चुका है युवा ही देश का भविष्य होता है हम सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वही संगठन के अध्यक्ष कबीर शाह ने सभी पदाधिकारियों का सदस्यों से परिचय करवाया, अध्यक्ष कबीर शाह व कोषाध्यक्ष पवन रावत ने सभी को आश्वाशन दिलाया कि युवा एकता मंच समाज हित में अपना पूर्ण योगदान देगा।


इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, प्रीति बिष्ट, व्यपार मंडल अध्यक्ष नरेश पान्डेय, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, युवा एकता मंच के अध्यक्ष कबीर शाह, कोषाध्यक्ष पवन रावत, महासचिव अनुज टम्टा, सचिव अजय कुमार, नेहा, राहुल नेगी, शिवम चौधरी, सूरज कुमार, राहुल रावत, आयुष कुमार, रोहित आर्या, राहुल तिवारी, संजय बर्गली, आयान अंसारी, हेम आर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page