हाथरस दुष्कर्म घटना को लेकर नैनीताल की जनता में आक्रोश मृतक आत्मा की शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

हाथरस दुष्कर्म घटना को लेकर नैनीताल की जनता में आक्रोश मृतक आत्मा की शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

हाथरस दुष्कर्म घटना को लेकर नैनीताल की जनता में आक्रोश मृतक आत्मा की शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज हाथरस दुष्कर्म पीड़िता मनीषा बाल्मीकि की अस्पताल में मौत के बाद पूरे देश में लोगो द्वारा रोष ब्यक्त करते हुए, घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। बुधवार देर शाम नैनीताल में लोगों द्वारा मृतक पीड़ित आत्मा की शांति के लिए तथा आरोपियों को फांसी की सजा की मांग के लिए मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल तक कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए अन्यथा पूरे देश में लोग जगह जगह आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सरकार को कड़े से कड़े कानून बनाने चाहिए। ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा से कम नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, सभासद गजाला कमाल, सभासद राजू टाँक, सभासद सपना बिष्ट, सभासद सुरेश चंद, बाल्मीकि सभा के सरपंच मनोज पवार, सचिव दिनेश कटियार, हिंदू सेना युवा वाहिनी से शिवानी पवार, वैभव, तानिया आदि नगर के समस्त नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page