पार्वती प्रेमा जगाती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार नैनीताल में मनाई गई तिलक और आजाद जी की जयन्ती
नैनीताल ( nainilive.com )- पार्वती प्रेमा जगाती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार नैनीताल विद्यालय में आज तिलक और आजाद जी की जयन्ती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गयी । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यतीन्द्र मोहन जोशी जी थे। वरिष्ठ अतिथि के रूम में सुश्री तारा जोशी जी थी जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश जी थे।
मुख्य वक्ता डॉ. माधव प्रसाद सनातनी ने पं. बाल गंगाधर तिलक और चन्द्र शेखर आजाद पर बोलते हुए कहा पं. बाल गंगाधर तिलक जहा एक चिन्तक, विचारक, लेखक, पत्रकार और क्रान्ति के प्रणेता थे वही स्वतंत्रता की लड़ाई के प्रथम उद्घोषक भी थे जबकि चन्द्र शेखर आजाद भारत माता को आजाद कराने की मुहिम के ऐसे क्रान्तिकारी थे जिन्होने शरीर त्यागने के उपरान्त भी क्रान्ति की ऐसी चिन्गारी जलाई थी जिससे अग्रेजों को भारत छोडने पर विवश होना पड़ा ।
कार्य्रक्रम के अध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश जी ने कहा जितने भी महा पुरुष हुए है उन सब में एक चीज कामन थी और वह थी दृढ़ इच्छा शक्ति यदि हम दृढ़ इच्छा शक्ति से कार्य करे तो अश्वमेव तिलक और आजाद के स्वप्न को साकार कर सकते है।
मुख्य वक्ता श्री यतीन्द्र मोहन जोशी जी ने अपने वक्तव्य में कहा जहा तिलक आजादी के लड़ाई के सूत्रधार थे वही चन्द्र शेखर आजाद ने स्वतंत्रता की लड़ाई को चरम एवं परम पर पहुंचाया ।
बतादे इससे पूर्व सामाजिकविषय के अध्यापक श्री अपूर्व जी ने चन्द्र शेखर आजाद पर अष्ठम ब के छात्र ध्रुव लाम्बा ने चन्द्र शेखर आजाद पर तथा अष्ठम अ के छात्र भैया श्रेयांश कृष्णा ने बाल गंगाधर तिलक पर अपना विचार व्यक्त किये।
इस कार्यक्रम में सभी अध्यापक और सभी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन का पुनीत कार्य श्री अतुल पाठक जी ने किया ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई