22 वी नैनी ओपन शतरंज प्रतियोगिता का खिताब देहरादून के खिलाड़ी विजय वैदिक ने किया अपने नाम

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- 22 वी नैनी ओपन शतरंज प्रतियोगिता का खिताब उत्तराखंड देहरादून के खिलाड़ी विजय वैदिक ने 7 अंक बनाकर अपने नाम किया। देहरादून के ही अमित ढोडियाल 6 अंक 30.5 बकोच के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गोपाल कृष्ण माहेश्वरी 6 अंक, नकुल चौधरी 6अंक 3 और 4 नम्बर पर रहे, हल्द्वानी के भाव्य अरोड़ा 5.5अंक5वे नम्बर, हल्द्वानी के हर्षदीप सिंह 5.5 अंक 6वे नम्बर, बरेली से सूर्यकान्त वर्मा, वेद प्रकाश 5अंको के साथ क्रमश 7 ओर 8वे नम्बर पर रहे, मथुरा के गब्बर 5अंक के साथ 9वे नम्बर पर, नेपाल के दीपक धामी 5 अंक 10वे स्थान पर रहे।

विजय चौहान, अक्षत रावत, कार्तिक खेतवाल, पंकज सिंह बिष्ट, दर्शील सुटेरी क्रमश 11से15स्थान पर रहे। संतोष कुमार, निखिल चोपड़ा, चेतन कांडपाल, अनिरुद्ध सलेट, अभिमन्यु सिंघल, क्रमश 15 से 20 स्थान पर रहे। अनंत पवार, श्रेयांशु साहू, दीपक रस्तोगी, अमित अग्रवाल, दिव्यांशु मतियाली क्रमश 21से25स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

सभी खिलाड़ियों को नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई।वही विशेष पुरुष्कारो में बेस्ट वूमेन का खिताब 13वर्ष की वर्णिका ने जीता।अंडर 9 वर्ग में सक्षम दर्शन प्रथम ,युग सिंघल दूसरे और आरुष सिंघल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 11वर्ग में विवान गोएंका प्रथम, अथर्व जलहोत्रा दूसरे और जयदित्या जोशी तीसरे स्थान पर रही।अंडर 13 वर्ग में प्रखर सक्सेना प्रथम , आयुष रावत दूसरे, सक्षम सैनी तीसरे स्थान पर रहे।अंडर 15वर्ग पर प्रणव भट्ट प्रथम, ऋषभ साहू दूसरे और इशिका बंगा तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद (नैनीताल ऊधम सिंह नगर) श्री डाक्टर महेंद सिंह पाल , विशिष्ट अतिथि श्री भागवत सिंह नेगी एक्स डेपुटी एडवोकेट जनरल उत्तराखंड, अवैतनिक महासचिव शारदा संघ श्री धनश्याम लाल साह, श्री हरवंश सिंह एस पी सिटी हल्द्वानी, विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर संस्था की ओर से एडवोकेट डी के जोशी द्वारा सभी अथितियो ओर खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर शेर सिंह बिष्ट,नीरज साह, एडवोकेट विश्वकेतु वैद्य, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, विभोर भट्ट, मो जुबेर सिद्धिकी, अनिल कुमार, राजेंद्र उपाध्याय,गोविंद सिंह परिहार ,श्री शिरीष लाल साह जगाती, मसकूर अहमद मौजूद रहे। संचालन अध्यक्ष श्री ईश्वर तिवारी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की


Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page