उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार में जाने से मरीजों को करना पड़ा रहा है परेशानी का सामना

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive. com ) – कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल यानी हल्द्वानी का सुशीला तिवारी अस्पताल. जहां उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर बैठ गए हैं जिससे सुशीला तिवारी अस्पताल में आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


डा. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात उपनल कर्मी हड़ताल पर हैं और तब तक हड़ताल पर रहने की बात कह रहें जब तक की धामी सरकार द्वारा उनके खाते में 78 दिन का वेतन नहीं आ जाता. मरीज सहित उनके साथ आ रहे तीमारदार खासे परेशान हैं, किसी का पर्चा नहीं बन रहा. कोई खून की जांच करने वाले कर्मी को ढूंढ़ रहा है तो कोई व्हील चेयर और स्ट्रेचर के “लिए जद्दोजहद करता नजर आया.

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन


आपको बता दें कि सुशीला तिवारी अस्पताल में न केवल शहर के बल्कि आस पास के क्षेत्रों और पूरे कुमाऊं से मरीज यहां आते हैं और पहाड़ों से भी हायर सेंटर रेफर किए जाने पर मरीज यहां लाए जाते हैं ऐसे में मरीजों को दिक्कत होना लाजिमी है और यदि जल्द उपनल कर्मियों की मांगे नहीं मानी गयीं तो आम जनता के लिए यह मुसीबत का सबब बन सकता है जिसका सब से ज्यादा असर गरीब मरीज पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page