सर्द मौसम के बीच उत्साह में तीर्थ यात्री, केदारनाथ में धूप खिली

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- केदारनाथ में बर्फबारी के बाद मौसम सर्द हो गया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम में मुख्य मार्गों सहित हेलीपैड से बर्फ हटायी गयी। धूप खिलने से मौसम सामान्य और अनुकूल हुआ तो बर्फ भी पिघलने लगी। बाबा केदार के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को लगातार प्रस्थान कर रहे हैं। श्री बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों हेतु सड़क मार्ग सुचारू हैं। तीर्थयात्री दर्शन को जा रहे हैं। आंशिक रूप से बाधित हुए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग को भी सुचारू कर दिया गया है। श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी है। केदारनाथ धाम हेतु हेलीकॉप्टर सेवा सामान्य रूप से चल रही है। हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा चुकी है। अब घूप लगने से बर्फ पिघलने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page