सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क- घोड़ाखाल सड़क मार्ग पड़ा है बदहाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल/भवाली ( nainilive.com )- विश्व प्रसिद्ध घोड़ाखाल मंदिर- सैनिक स्कूल- चाय बागान को जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग भवाली से लेकर चाय बागान तक खस्ताहाल पड़ा है। देखने से प्रतीत होता है। कि सड़क में गड्ढे हैं, या फिर गड्ढों में सड़क।

सावन का महीना है , लगातार हो रही बारिश के चलते गड्डो में पूरी तरह से पानी भर चुका है। और जिससे कि वाहनों चालको को हमेशा दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई रहती है। वाहन चालक गड्डो से बचने के चक्कर में कई बार दुर्घटना के शिकार हो जाते है। सबसे बड़ी इस मार्ग पर चलना सबसे बड़ी चुनौती पैदल चलने वाले लोगों, व दुपहिया वाहन चालकों के लिए है। सड़क के गड्ढे पूरी तरह से पानी से भर जाने के चलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिससे कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की नजर तक नहीं पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

स्थानीय निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्य न बताया है कि पूरे सड़क मार्ग में इतने गड्ढे है जिससे वाहन चलाने में काफी दिक्कतें होती है। उन्होंने कहा आगे सैनिक स्कूल है उसके आगे घोड़ाखाल मन्दिर व चाय बागान है जिसमे की हजारों की संख्या में लोग इसी मार्ग से जाते है। और ये मार्ग बीते कई समय से ऐसा ही पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों सहित पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

उन्होंने कहा कि अगर शासन प्रशासन ने जल्द ही सड़क मार्ग की मरम्मत नही की गई तो वे लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page