उत्तराखंड के लिए गर्व का समाचार : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी एवं पिथौरागढ़ की बेटी दीक्षा जोशी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पाया 19 वां स्थान , बढ़ाया प्रदेश का मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के लिए आज का दिन गर्व का दिन रहा। आज आये यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणामों में जहाँ बालिकाओं ने शीर्ष 25 में अपने स्थान कायम किये वहीँ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेटी दीक्षा जोशी ने 19 वां स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है. दीक्षा जोशी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की सुपुत्री हैं. दीक्षा ने अपनी प्रारम्भि शिक्षा इंटर तक की पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से पूरी की एवं वर्तमान में वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। दीक्षा ने अपने पहले प्रयास में ही यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

Ad

दीक्षा की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों को लोग फ़ोन पर बधाई सन्देश देने में लगे है। वहीँ इस शानदार उपलब्धि से प्रदेश का भी मान और गौरव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page