पुष्कर सिंह धामी हो सकते हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री , नाम लगभग हुआ तय

पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ताजपोशी में सबसे आगे खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी का नाम चल रहा है। सीएम पद की दौड़ में पुष्कर धामी सबसे आगे है। इनके साथ ही धन सिंह रावत , सतपाल महाराज का नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में है। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुष्कर सिंह धामी का नाम लगभग तय है। थोड़ी देर में ही विधान मंडल दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से लगातार दूसरी बार विधायक हैं. विद्यार्थी परिषद् में विभिन्न दायित्वों में रहते हुए उन्होंने संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण कार्य किया। लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षित पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के करीबी माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page