पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य के ग्यारवें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य के ग्यारवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राजभवन देहरादून में उत्तराखंड की राज्य पाल बेबी रानी मौर्या ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवान में खासा उत्साह दिख रहा है। कल मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी थी , जिसका असर आज तक बरकरार है। राजभवन देहरादून में शपथ ग्रहण के दौरान लगे नारे – युवाओं ने भर दी हामी – पुष्कर धामी पुष्कर धामी के नारों ने पूरे माहौल को जोश से भर दिया।

पुष्कर धामी के साथ ही सतपाल महाराज , डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल , बिशन सिंह चुफाल , अरविन्द पांडेय , यशपाल आर्या , गणेश जोशी ,धन सिंह रावत , रेखा आर्य , स्वामी यतीश्वरानंद ने भी मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के साथ ही किसी भी विवाद के होने की संभावनाओं की भी समाप्ति के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का ह्रदय गति रुकने से असामयिक निधन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page