नैनीताल हुआ पर्यटकों से पैक , रास्तों में लगा लंबा ट्रैफिक जैम
फोटो साभार - श्री अरुण कुमार साह, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के धीमा पड़ते ही पर्यटन नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बीते 2 सालों से कोरोना त्रासदी की मार झेल रहे पर्यटन नगरी नैनीताल में सैलानियों की आवक से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायिओं के चेहरे खिल गए हैं। नगर में अधिकतर होटल एवं गेस्ट हाउस पैक हो गए हैं , वहीँ कई रास्तों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

कोरोना की दूसरी लहर के धीमे पड़ते ही पर्यटकों ने हिल स्टेशनों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक तरफ जहाँ पर्यटन गतिविधियों को रफ़्तार मिली वहीँ सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था के भी सुधरने के आसार जगे हैं। हालांकि सरकार और विश्व स्वास्थय संगठन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनियां जारी की है , लेकिन पर्यटकों की उमड़ी भीड़ को देखकर लगता है , की कोरोना का डर खत्म हो गया है।
नैनीताल में पर्यटकों की मॉल रोड सहित अन्य स्थानों पर चल रही भीड़ और कोवीड प्रोटोकॉल की अनदेखी बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करके घूमना कोरोना को फैलने में सहायक भी हो सकता है , और इसके गंभीर परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त