वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खण्डूड़ी का असामयिक निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )-  उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य एवं अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खण्डूड़ी का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अमर उजाला की देहरादून यूनिट में लंबे समय से कार्यरत थे। बीते कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे खण्डूड़ी का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। गत दिवस उनका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसके बाद स्थिति लगातार बिगड़ती गई और बुधवार/गुरुवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ पत्रकार के निधन की खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजी बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों व पत्रकार साथियों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

राकेश खण्डूड़ी ने अमर उजाला के हिमाचल प्रदेश यूनिट में भी सेवाएं दी थीं। बीते कई वर्षों से वे देहरादून में पत्रकारिता कर रहे थे। वे अपने शौक़ीन स्वभाव के चलते फेसबुक पर माउथ ऑर्गन की फिल्मी धुनें भी सुनाया करते थे। शालीन और सहज व्यक्तित्व के धनी खण्डूड़ी के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक संवेदनशील और समर्पित साथी खो दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश खंडूरी , (दैनिक अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख) के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने दुःख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश खण्डूरी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page