यूओयू में अध्‍ययन सामग्री निर्माण व गुणवत्‍ता पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी जी ने ली शिक्षकों की बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

Haldwani ( nainilive.com )- यूओयू में अध्‍ययन सामग्री निर्माण व गुणवत्‍ता पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी जी ने ली शिक्षकों की बैठक। गुणवत्‍ता के साथ समय पर पाठयक्रम सामग्री तैयार करने के दिए निर्देश। सभी विभाग बनाएंगें सालभर का अकादमिक कलेण्‍डर । मंगलवार को कुलपति प्रो. नवीन चन्‍द्र लोहनी ने विश्‍वविद्यालय के सभागार में, विश्‍वविद्यालय में संचालित सभी कार्यक्रमों की अध्‍ययन सामग्री गुणवत्‍ता, लेखन, निर्माण व वितरण को लेकर संबंधित सभी विद्याशाखा व विभागों निदेशक/समन्‍वयक व शिक्षकों की एक बैठक ली, जिसमें सभी विषय समन्‍वयकों व निदेशकों से अपने अपने विषयों व कार्यक्रमों की शेष अध्‍ययन सामग्री को तैयार कर मुद्रण हेतु देने को कहा गया।

प्रत्‍येक विभाग व निदेशालय को कहा है गया कि वे अपने विभागों में किस तरह से रोजगार-स्‍वरोजगार व जनपयोगी कार्यक्रमों का संचालन शुरू कर सकते हैं उस पर विचार करें । कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा कि सभी विभाग व निदेशालय अपना एक वर्ष का अकादमिक कलेण्‍डर तैयार करें, जिससे वे सालभर अपने अकादमिक कार्यक्रमों का सम्‍पादन योजनाबद्ध ढंग से सम्‍पन्‍न कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के मेरु परिसर, पटवाडांगर में अभिनन्दन समारोह 18 मई को

इस अवसर पर निदेशक, अकादमिक प्रो. पी. डी. पंत और निदेशक, शोध एवं नवाचार निदेशालय प्रो. गिरीजा पाण्‍डेय ने अपने विचार रखे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page