नैनीताल के अयारपाटा के जंगलों में फरवरी में खिला लाल बुरांश

Share this! (ख़बर साझा करें)

कमल बिष्ट, नैनीताल ( nainilive.com )- मार्च, अप्रैल और मई में खिलने वाला लाल बुरांश का फूल इस बार फरवरी में खिल गया है। नैनीताल के अयारपाटा के जंगलों में लाल बुरांश खिलने लग गया है। जिसको नैनीताल की फोटोग्राफर रत्ना साह ने अपने कैमरे में कैद किया। उन्होने बताया कि बुरांश के फूल की फोटो खिचने के लिए उनको 5 से 10 किलोमीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाना पड़ा। उन्होने बताया कि बुरांस 15 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के मध्य तक खिलता है, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते बुरांस समय से पहले ही खिल रहा है। तो कई लोग इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के नैनीताल पहुँचने से एक दिन पहले जागा विभाग, सुधरी सूखाताल सड़क की हालत

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

जबकि कुछ लोगों का कहना है बर्फबारी और बारिश में गिरावट के चलते ये परिवर्तन देखने को मिला है। वहीं कुछ लोगों का मानना है ये बुरांस की स्वाभाविक प्रक्रिया है। राज्य में बुरांस की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जो ऊंचाई और स्थान के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर बुरांस लाल, गुलाबी और सफेद रंग के देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

यह भी पढ़ें : नैनीताल में डीएम व कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की बैठक

रत्ना साह ने बताया कि लाल रंग के बुरांस का उपयोग ज्यादा किया जाता है। बुरांस में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसका जूस और शरबत बेहतर पेय पदार्थ में शामिल है। बुरांस का जूस दिल से लेकर लिवर को स्वस्थ रखता है। जबकि, पहाड़ों में बुरांस आय का जरिया भी माना जाता है. कई लोग बुरांस के जूस बेचकर से अपनी आजीविका भी चलाते है। विशेषज्ञों की मानें तो बुरांस का जूस हृदय संबंधी बीमारियों से बचाता है, खून की कमी को दूर करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है, उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर में काफी लाभदायक होता है, लीवर संबंधी बीमारियों को दूर करता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग : मुरादाबाद से नैनीताल पहुंचे युवक ने नैनीझील में छलांग लगाकर कि अपनी जीवन लीला समाप्त

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page