सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को निभानी होगी सक्रिय भूमिका -राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को रेडक्रॉस सोसाइटी ( Redcross Society ) के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारियां प्राप्त की। पदाधिकारियों द्वारा रेडक्रॉस की विभिन्न समस्याओं व शासन में लम्बित प्रस्तावों से राज्यपाल को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Ad

राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इसके स्वयं सेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोग जुड़े इस पर योजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों को भी रेडक्रॉस का सक्रिय सदस्य बनाने के प्रयास और तेज हो। राज्यपाल ने कहा कि नशा उन्मूलन में भी सोसाइटी को प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर इस पर साझी रणनीति तैयार करनी होगी।

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक

इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष डॉ. गौरव जोशी ने प्रदेश भर में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, रक्तदान शिविर, फर्स्ट एड प्रशिक्षण, राहत सामग्री वितरण आदि की जानकारी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर नैनीताल रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन नवनीत सिंह, सदस्य गणेश जोशी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का कड़ा एक्शन : 15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ मे खरीदने वाले 2 IAS एक PCS अधिकारी सहित 12 सस्पेंड
Ad Ad Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page