वीबी ग्राम-जी (VB GRAM-G) योजना के क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा
भीमताल ( nainilive.com )- ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सुश्री तनुजा ठाकुर खोलके, संयुक्त निदेशक श्री उमेश कुमार राम तथा अवर सचिव श्रीमती ज्योति कनौजिया द्वारा जनपद नैनीताल का भ्रमण कर वीबी ग्राम-जी (VB GRAM-G) योजना के क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।
भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम अधिकारियों द्वारा विकास खण्ड रामनगर में योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।
इसके उपरांत नैनीताल क्लब में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परियोजना निदेशक, डीआरडीए श्रीमती शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार पंत, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, उप कार्यक्रम अधिकारी तथा वीबी ग्राम-जी की जिला टीम उपस्थित रही।
बैठक में वीबी ग्राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा योजना के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों से भारत सरकार के अधिकारियों को अवगत कराया गया। विशेष रूप से एनएमएमएस (NMMS) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने में आने वाली समस्याएं, सामग्री मद के भुगतान में हो रहे विलम्ब तथा वीबी ग्राम-जी के अंतरिम कार्य सूची (Interim List of Works) में विद्यमान कमियों/अंतराल जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए।
भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए आवश्यक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

स्कूलों में लगेगी नशा विरोधी विशेष कक्षा, अभिभावकों को भी किया जाएगा जागरूक – अपर जिला अधिकारी विवेक राय
शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और NISM के बीच समझौता, छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण
जनपद नैनीताल में 10 जुलाई 2026 हेतु अत्यंत भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट