रिनिशा लोहनी ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com)- देहरादून में आयोजित भारत सरकार की खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर रिनिशा लोहनी ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है । जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी रिनिशा लोहनी ने गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया है । प्रशिक्षक विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा ने अभी तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 गोल्ड 3 सिल्वर तथा 1 ब्रोंज मेडल जीता है।

गौरतलब है कि रिनीशा इस वक्त अंडर 14 की नेशनल चैंपियन है। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यरत हैं । रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page