उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, आज आये 60 नए मामले

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून (nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोत्तरी होने लग गयी है। उत्तराखंड में आज 08 जिलों में कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं वही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 314 पहुंच गया है। राज्य में आज कोरोना के 60 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 314 पहुंच गई है।

Ad

मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 60 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 3.94% पर पहुंच गई है।

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 37 ,हरिद्वार से 08, नैनीताल जिले में 09, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 01, टिहरी से 02, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page