25 लाख की लॉटरी के चक्कर में गवां दिए 8 हजार रुपए

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com), नैनीताल – तल्लीताल में रहने वाले एक युवक को लॉटरी का झांसा देकर उसके साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

फोटो साभार गूगल


तल्लीताल ऑल सेंट्स कॉलेज निवासी बसंत को दो दिन पूर्व मैसेज के माध्यम से 25 लाख की लॉटरी लगने का सूचना मिली थी। जिस पर बसंत ने उक्त नंबर पर फोन किया तो उसे दूसरी तरफ से 25 लाख की लॉटरी जीतने पर बधाई दी गई और सिक्योरिटी के नाम पर 8,000 भरने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान

जिस पर युवक ने बिना सोचे समझे 25 लाख की खुशी में 8,000 रुपये अज्ञात के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब युवक ने 8,000 जमा करने के बाद 25 लाख रुपए के बारे में जानकारी लेने के लिए उस नंबर पर दोबारा कॉल किया तो वह नंबर बंद आया और युवक को ठगी का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

जिसके बाद युवक ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी मामला भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page