एक करोड़ 68 लाख में सचिन कुमार गाजियाबाद का हुवा डीएसए पार्किंग का ठेका

एक करोड़ 68 लाख में सचिन कुमार गाजियाबाद का हुवा डीएसए पार्किंग का ठेका

एक करोड़ 68 लाख में सचिन कुमार गाजियाबाद का हुवा डीएसए पार्किंग का ठेका

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- नगर की सबसे बड़ी पार्किंग डीएसए पार्किंग के लिए आज टेंडर डाले गए जिसमें सबसे अधिक राशि दिल्ली के सचिन कुमार कांट्रेक्टर ने एक करोड़ 68 लाख का टेंडर डाल कर डीएसए पार्किंग का ठेका अपने नाम किया।

मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया में कुल 8 लोगो द्वारा टेंडर डाला गया था जिसमे से पांच ही टेंडर मान्य पाए गए जबकि 3 टेंडर रद्द कर दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू

उमेश चंद मिश्रा द्वारा एक करोड़ 22 लाख,एमए इंफ्रा द्वारा एक करोड़ 67 लाख 80 हजार,प्रदीप बोरा एक करोड़ 22 लाख,बंगाल इंटरप्राइजेज एक करोड़ 35 लाख 50 हजार,सचिन कुमार गाजियाबाद एक करोड़ 68 लाख रुपये के टेंडर डाले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

इस दौरान हेम कांडपाल कोषाधिकारी, तारा सिंह सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, टीएस लता आर्य, राहुल सिंह, हेम पंत आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page