दुःखद हादसा: नैनीताल की ब्रिटिश कालीन हेरिटेज बिल्डिंग ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- नैनीताल के व्यस्ततम मोहनको चौराहे स्थित ओल्ड लंदन हाउस में बुधवार देर रात लगभग 9.30 से 10 बजे के बीच भीषण आग लग गई। इस दुःखद हादसे में प्रख्यात इतिहासविद् प्रो. अजय रावत की 85 वर्षीय बहन शांता बिष्ट की जिंदा जलकर मौत हो गई। रेस्क्यू को पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। प्रशासन ने आनन फानन में लाश को अस्पताल पहुंचाया।

घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। मल्लीताल में अचानक लगी आग ने पुराने लकड़ी के बने भवन को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अंदर किसी के होने की सूचना पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व दमकल विभाग की टीम को एक जला शव मिला, जो जलकर फर्श से चिपका था। पुलिस ने शव की पहचान शांता बिष्ट के रूप में की। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मृतक महिला प्रो अजय रावत की बहन हैं जो अपने पुत्र निखिल के साथ इसी भवन में रहती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

इस दुखद हादसे को लेकर नगर में शोक की लहर फैल गई है. लोगों में सिस्टम की खामियों को लेकर भी खासा रोष देखा गया. नैनीताल के प्रमुख चौराहे पर इस प्रकार की घटना में फायर hydrent के तुरंत काम नहीं करने पर विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठना लाजमी है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page