दुःखद – उत्तराखंड उच्च न्यायलय के पूर्व महाधिवक्ता का निधन
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के महाधिवक्ता रहे मेहरबान सिंह नेगी का गुरुवार की रात देहरादून के इंदिरापुरम स्थित आवास में निधन हो गया । वे करीब 86 वर्ष के थे । वे अपने पीछे तीन पुत्र व छः पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र वी बी एस नेगी 2014 से 2017 तक उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता व उससे पूर्व केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं ।
उनके निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अन्य अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । उनका शुक्रवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’