दुखद : नैनीताल में ड्यूटी के दौरान विद्युत् कर्मी की पोल से गिरकर दर्दनाक मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल में आज देर सायं मल्लीताल में विद्युत् लाइन की मरम्मत करते हुए विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी नारायण बेलवाल विद्युत करंट लगने से पोल से गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उन्हें तत्काल बी डी पांडेय चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नारायण बेलवाल नगर के चार्टन लॉज क्षेत्र में रहते थे और परिवार में पत्नी सहित 2 छोटे बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तराखण्ड का अपमान करने वाले को कभी माफ़ नहीं करेगा उत्तराखंडी : आप पार्टी

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

सूचना मिलते ही विभाग के एस डी ओ प्रियंक पांडेय सहित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गए। एस डी ओ प्रियंक पांडेय ने बताया कि हादसे का कारण शट डाउन नहीं लेने के कारण लगे झटके से गिरकर सर में चोट लगना बताया जा रहा है. मृतक नारायण बेलवाल काफी मिलनसार और मेहनती कर्मचारी थे. उनके परिवार को विभागीय नियमानुसार बीमा एवं आर्थिक मदद दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page