दुःखद समाचार : नैनीताल में उठ गया एक साथ सिर से 4 बुजुर्गों का साया

दुःखद समाचार : नैनीताल में उठ गया एक साथ सिर से 4 बुजुर्गों का साया

दुःखद समाचार : नैनीताल में उठ गया एक साथ सिर से 4 बुजुर्गों का साया

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज दो प्रतिष्ठित व्यवसायिओं के निधन एवं दो प्रतिष्ठित व्यवसायिओं की धर्मपत्नी एवं माता के निधन से शोक की लहर फ़ैल गयी. नगर के प्रतिष्ठित स्टेशनरी व्यवसायी एवं सरल , मृदुभाषी अनिल साह का आज प्रातः हार्ट अटैक के कारण असमय निधन हो गया। वह नैनीताल की प्रसिद्ध नयना बुक डिपो के स्वामी थे। वहीँ मल्लीताल बड़ा बाजार के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी गजेंद्र लाल साह का किडनी की बीमारी के कारण हल्द्वानी में निधन हो गया। वह अपने समय के हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे , एवं उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़ें : नैनीताल का दुर्भाग्य,45 हजार जनता के हितों के लिए आमरण अनशन पर बैठा है क्षेत्र का प्रथम नागरिक, सुध लेने वाला नही कोई

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

नैनीताल के प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित कंसल प्रिंटर्स के स्वामी अशोक कंसल की धर्मपत्नी निशा कंसल का लखनऊ में निधन हो गया। वह किडनी की बिमारी से पीड़ित थी। वही मल्लीताल बाजार स्थित कपड़ों की प्रसिद्ध दूकान टेक्सटाइल शॉप के स्वामी राजीव कपूर की माताजी का भी निधन हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

नैनी लाइव परिवार की ओर से इन सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें : अगर आ रहे हैं नैनीताल घूमने, तो ध्यान रखें इन नियमों का

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

इनपुट एवं फोटो क्रेडिट : अरुण कुमार साह / अधिवक्ता खुर्शीद हुसैन , नैनीताल

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page