दुःखद समाचार – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

दुःखद समाचार - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

दुःखद समाचार - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , उत्तर प्रदेश ( nainilive.com )- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। अविभाजित उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह बीते कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। 89 वर्ष की आयु में लखनऊ के अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम साँसे ली। कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के शीर्ष कद्दावर नेताओं में गिनी जाती थी। अपने समर्थकों के मध्य वह बाबूजी के नाम से प्रसिद्ध थे।

राममंदिर आंदोलन को एक अलग पहचान दिलाने और ढाँचे के विध्वंश की जिम्मेदारी लेने के साथ ही मुख्यमंत्री पद से अपने त्यागपत्र ने उन्हें राजनैतिक रूप से एक कद्दावर नेता के रूप में पहचान स्थापित की। उनके निधन का संचार आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य शोक की लहर दौड़ गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होने जा रहा है Footprints मेगा इवेंट
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page