दुखद समाचार : नैनीताल में एडीएम रहे कैलाश सिंह टोलिया का हृदयाघात से हुआ निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के पूर्व में एडीएम रहे एवं वर्तमान में बाजपुर चीनी मिल में महाप्रबंधक के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी कैलाश सिंह टोलिया का हृदयाघात से निधन हो गया है। वर्ष 2005 के पीसीएस अधिकारी कैलाश सिंह टोलिया नैनीताल के अपर जिलाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता एवं स्वच्छ छवि के कारण लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। बीते कुछ समय पूर्व हृदयाघात के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज प्रातः स्वास्थय बिगड़ने के कारण उनका असामयिक निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी सहित 2 पुत्र हैं। उनके निधन पर कुमायूं मंडलायुक्त दीपक रावत , डीआईजी नीलेश आनंद भरणे , डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page