दुखद समाचार : नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यवसायी भारत लाल साह का निधन , शोक की लहर
नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यवसायी भारत लाल साह का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से ह्रदय रोग से पीड़ित थे और उनका हल्द्वानी के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। 2 दिन पूर्व ही परिजन उनको वापिस नैनीताल घर में लेकर आ गए थे , जहाँ बीती रात्रि उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही लोग उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँच गए। भारत लाल साह नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यवसायी तल्लीताल पेट्रोल पंप एवं दुर्गा स्टोर के स्वामी एवं नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल अलका होटल के स्वामी भानू साह के छोटे भाई थे ।
उनके निधन पर तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह सहित सभी व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है। वहीँ नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन