राजकीय शिक्षक संघ ने किया प्रिंसिपल के पदों में सीधी भर्ती का विरोध, विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन
Haldwani ( nainilive.com)- राजकीय शिक्षक संघ ने प्रिंसिपल के पदों में सीधी भर्ती का विरोध किया है ।इस सम्बंध में शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश को ज्ञापन सौंपा । विधायक के दफ्तर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक- राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के तेरह जिलों में प्रधानाचार्य सीधी विभागीय भर्ती के विरोध और शत-प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जी के नेतृत्व में, कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी एवं जनपद कार्यकारिणी नैनीताल का एक शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से भेंट करने पहुँचा और अपनी न्यायोचित मांगों पर समर्थन प्रदान करने का अनुरोध किया।
शिष्टमंडल ने विधायक के समक्ष यह प्रमुख मांगें रखीं— • प्रधानाचार्य पद पर सीधी विभागीय भर्ती को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाए। • प्रधानाचार्य पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति व्यवस्था लागू की जाए। • स्थानांतरण नीति में आवश्यक सुधार किए जाएं। विधायक सुमित हृदयेश ने शिक्षक संघ की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल समर्थन पत्र जारी करते हुए सरकार से आग्रह किया कि संघ की इन न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की जाए।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि शिक्षक समाज ही शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से सरकार के समक्ष उठाएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक सुमित हृदयेश के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेगी।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारीगण—जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मदन गिरी गोस्वामी, कविता कपकोटी, महेश जोशी, गोकुल मर्तोलिया, गिरीश कांडपाल, राजेंद्र सिंह परवाल, विवेक पांडे, राजेश बेलवाल, कन्नू जोशी, प्रमोद चंद्र भट्ट, त्रिलोक बृजवाशी, धीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद जोशी सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग