दुखद समाचार : वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दीक्षित का कोरोना से हुआ निधन

दुखद समाचार : वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दीक्षित का कोरोना से हुआ निधन

दुखद समाचार : वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दीक्षित का कोरोना से हुआ निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार , दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो प्रमुख , टाइम्स ऑफ़ इंडिया एवं नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित का आज कोरोना से आसामयिक निधन हो गया है। वह बीते 10 दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते नीलकंठ हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे , जहाँ से उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया था। बीते 3 दिन पहले उनके परिजनों की उनसे मुलाकात भी हुई थी , जिसमे उनके धीरे -धीरे स्वास्थय लाभ का समाचार भी प्राप्त हुआ था. लेकिन आज अचानक उनके असामयिक निधन का समाचार प्राप्त होते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। 49 वर्षीय प्रशांत दीक्षित नैनीताल में दैनिक आज समाचार के ब्यूरो प्रमुख के पद पर तैनात थे. वह अपने पीछे माता जी , पत्नी सहित 2 पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

त्रिफला के फायदे :- त्रिफला है महाऔषधि I त्रिफला के फायदे I Trifala benefits in Hindi I Dr. Himani Pandey I https://youtu.be/BX0NbJ4suac

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

मुँहासे कैसे पाए छुटकारा – जाने मुंहासे ( Pimples ) के कारण , आयुर्वेदिक चिकित्सा practical tips के साथ https://youtu.be/WGEbUs98lBE

जाने हल्दी सेवन के फायदे – हल्दी ( Turmeric ) है गुणकारी – पर ज्यादा मात्रा में सेवन से हो सकती है परेशानी I हल्दी के फायदे https://youtu.be/587nsmpGmus

यह भी पढ़ें : अभी अभी : मल्लीताल बड़ा बाजार में दूकान में लगी आग, फायर कर्मियों की तत्परता से टला हादसा

प्रशांत दीक्षित अपने बेहद सौम्य व्यव्हार के चलते सभी के बीच में खासे लोकप्रिय थे। उनके मधुर एवं मृदुल व्यवहार के चलते ही नैनीताल जिले में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की शाखा ने बहुत कम समय में एक बड़ा संगठन खड़ा कर दिया। कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ उनके जुड़ाव में कभी भी किसी काम के लिए मना नहीं होती थी , वह सदैव तत्परता से सबसे आगे खड़े रहते थे. प्रशांत दा के निधन की खबर सुनते ही हर कोई स्तब्ध रह गया. किसी को भी उनके निधन के समाचार पर यकीं ही नहीं हो रहा है। उनके निधन पर एनयूजे आई के नैनीताल नगराध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी , वरिष्ठ पत्रकार डॉ गिरीश रंजन तिवारी , भूपेंद्र मोहन रौतेला, रविंद्र पांडेय , रमेश चंद्रा , ललित जोशी , किशोर जोशी, राजू पांडेय , संतोष बोरा, शीतल तिवारी , कंचन वर्मा, प्रदीप कुमार , रितेश सागर , सुरेश कांडपाल , अजमल हुसैन , विनोद कुमार, तेज सिंह नेगी , नरेश कुमार , अंचल पंत , कमल बिष्ट, दिव्यंत साह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

यह भी पढ़ें : दुखद समाचार : नहीं रहे एरीज के पूर्व निदेशक डॉ अनिल पांडे , कोरोना ने छीना एस्ट्रोफिजिक्स के विज्ञानी को

यह भी पढ़ें : झारखण्ड में 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का कोरोना वैक्सीन का खर्च उठाएगी झारखण्ड सरकार

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

प्रशांत भाई के असामयिक निधन पर nainilive प्रभु से उनकी दिव्य आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करता है और इस दारुण दुःख को उनके परिवार को सहने की शक्ति प्रभु प्रदान करें। ॐ शांति

यह भी पढ़ें : Nainital कोरोना अपडेट : आज आये 31 कोरोना पाजिटिव नैनीताल में

यह भी पढ़ें : शोक समाचार : उत्तराँचल देवभूमि माया के सम्पादक अशोक गुलाटी को मातृ शोक , 1 अदद ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं हुआ नसीब

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page