दुःखद : भीमताल में ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के भीमताल में आज प्रातः एक दुखद हादसा हो गया। हल्द्वानी के स्कूटी सवार युवक की आज सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हल्द्वानी के कुल्यालपुरा नवाबी रोड क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना आज सुबह 11 बजे के लगभग भीमताल मुक्तेश्वर मार्ग में विनायक के समीप हुई। स्कूटी सवार युवक हल्द्वानी से भीमताल होते हुए पहाड़ को जा रहा था। ऐसा बताया जा रहा है की संभवतया स्कूटी का साइड स्टैंड खुला रह जाने के कारण युवक अनियंत्रित होकर गैस सिलेडर से भरे ट्रक नम्बर संख्या यूके 04 सीबी 3122 की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

Ad

भीमताल के एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूटी सवार युवक की गाड़ी में मिले दस्तावेज के अनुसार मृतक की पहचान भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप मे हुई है। जिसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : राज्य आन्दोलनकारियों की जगी उम्मीद; डीएम ने तहसीलों से 7 दिन के भीतर समस्त लंबित सूचियों पर की रिपोर्ट तलब
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page