नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने गुरुद्वारे में दी खाद्य सामग्री

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से लॉक डाउन के बाद से ही असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाने पीने की दिक्कत ना हो इसके लिए लोगो द्वारा उन असहाय लोगो की खाने पीने की ब्यवस्था कर रहे है।

शनिवार को पूर्व विधायक सरिता आर्य द्वारा नगर के मल्लीताल स्थित, गुरु सिंह सभा को खाद्य सामग्री दी गई। इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि, गुरुद्वारे वाले लॉक डाउन के बाद से ही, असहाय लोगो को लगातार खाने की ब्यवस्था कर रही है। इसलिए लोगो को गुरुद्वारे में खाद्य सामग्री देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा शराब की दुकानें खोले जाने पर कहा कि अचानक दुकाने खोले जाने के बाद घरेलू हिंसा बढ़ने लगी है।अभी इतनी जल्दी शराब की दुकाने नही खोले जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

प्रवासियों को राज्य में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि, बहुत अच्छी बात है, कि दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोग वापस आ रहे है। लेकिन इनके आने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसलिए इन लोगो को बॉर्डर पर मेडिकल कराने के बाद वही क्वारन्टीन की ब्यवस्था की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, सभासद गजाला कमाल, सभासद सुरेश चंद,सभासद,रेखा आर्य,सभासद निर्मला चंद्रा, कैलाश अधिकारी,बबिता उप्रेती,सावित्री सनवाल,अमरप्रीत सिंह,जोगेंद्र सिंह आनंद आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page