अनुसूचित जाति आयोग की पहल, अब हर गांव तक पहुँचेगी मूलभूत सुविधाएं

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) मुकेश कुमार ने रामनगर ब्लॉक में समीक्षा बैठक कर सुंदरखाल, लेटी चौपड़ा और रामपुर जैसे अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों का दौरा किया।

जल्द ही इन क्षेत्रों में बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए हर ब्लॉक में प्रशिक्षित प्रतिनिधि नियुक्त होंगे। अधिकारियों को निर्देश—एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान करें और आयोग को रिपोर्ट दें। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page