हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत के तहसील में निरीक्षण में मिली अनियमितताओं का डीएम नैनीताल ने लिया कड़ा संज्ञान
हल्द्वानी ( nainilive.com)- तहसील हल्द्वानी में लगातार मिल रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल द्वारा किए गए निरीक्षण में मिली अनियमितताओं का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विभिन्न कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।
- तहसीलदार हल्द्वानी सुश्री मनीषा बिष्ट
सुश्री मनीषा बिष्ट को तहसीलदार हल्द्वानी के पद से स्थानांतरित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (Special Adverse Entry) अंकित की गई है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून माह में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार हल्द्वानी के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएँ पाई गई थीं, जिस पर उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार हेतु एक माह का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी आयुक्त कुमाऊँ मण्डल के निरीक्षण में गंभीर खामियाँ पाई गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तहसीलदार द्वारा न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया गया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा गया। फलस्वरूप दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि उनके सेवा अभिलेख में अंकित की जाएगी। - सर्वे कानूनगो अशरफ अली
हल्द्वानी में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को उनके पद से अवमुक्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उन्हें उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर वापिस किया गया है तथा उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को प्रेषित की गई है। - रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट
तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट को भी जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर