कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध छात्र डॉक्टर लव कुश का डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड लेबोरेटरी रांची झारखंड में सहायक निदेशक के पद पर हुआ चयन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध छात्र डॉक्टर लव कुश का डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड लेबोरेटरी रांची झारखंड ( Directorate of Forensic Science and Laboratory Ranchi Jharkhand )में सहायक निदेशक के पद पर चयन हुआ है। डॉक्टर लव कुश ने अपना शोध वनस्पति विज्ञान में डॉक्टर एन एस बनकोटी तथा भारतीय वानस्पतिक सर्वे देहरादून के डॉक्टर एच जे चौधरी के निर्देशन में पूर्ण किया । डॉक्टर लव कुश अब डी एन ए फिंगर प्रिंटिंग डिवीजन में काम करेंगे।

Ad

शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी, सह निदेशक डॉक्टर आशीष तिवारी, सहायक निदेशक डॉक्टर महेश आर्य तथा एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉक्टर एन एस बनकोटी ने डॉक्टर लवकुश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज उन्हे नियुक्ति पत्र दिया।

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक

कूटा ने डॉक्टर लव कुश के सहायक निदेशक बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी डॉक्टर, दीपक कुमार, डॉक्टर डॉक्टर सोहैल जावेद डॉक्टर प्रदीप कुमार,डॉक्टर पैनी जोशी डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर मनोज धोनी, डॉक्टर सीमा डॉक्टर रितेश शाह डॉक्टर ललित मोहन इत्यादि ने खुशी एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल की दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 57 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, डीएम वंदना सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page