प्रो सुनील नौटियाल जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा के हुए निदेशक नियुक्त

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , अल्मोड़ा ( nainilive.com )- प्रो सुनील नौटियाल जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा के निदेशक नियुक्त किये गए हैं। कैबिनेट की अपॉइन्मेंट कमेटी ने प्रो नौटियाल के नाम पर मुहर लगाई। मौजूदा समय में प्रो नौटियाल बंगलुरू के सामाजिक एवं आर्थिक संस्थान में कार्यरत हैं । प्रो सुनील नौटियाल अलेक्जेंडर वन हम्बोल्ड फेलो जर्मनी ,जे एस पी एस फेलो जापान जेड ए एल एम फेलो जर्मनी एनआईए फेलो भारत के साथ वर्तमान में बेंगलुरु पारिस्थितिक अर्थशास्त्र और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य पीएच डी 1999 में एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त की।

Ad

डॉ. नौटियाल की विशेषज्ञता सामाजिक पारिस्थितिकी शोध में है और कार्यक्षेत्र में मुख्यत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और संरक्षण सतत विकास के लिए सामाजिक आर्थिक और पारिस्थितिक दृष्टिकोण, उत्पादन प्रणाली विश्लेषण संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन और मानव वन्यजीव संघर्ष और सहअस्तित्व भूउपयोग और भू आवरण विश्लेषण, सतत आजीविका विकास पारिस्थितिक मॉडलिंग भूदृश्य अनुसंधान में सुदूर संवेदन और भौगोलिक सूचना प्रणाली की भूमिका, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक पारिस्थितिकी विकास की गतिशीलता जैसे शोध विषय शामिल हैं।

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक


उन्होंने 180 से अधिक शोध पत्र और लेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओ तथा १६ पुस्तके प्रकाशित किये हैं। कूटा ने प्रो नौटियाल के निदेशक बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी डॉक्टर, दीपक कुमार, डॉक्टर डॉक्टर सोहैल जावेद डॉक्टर प्रदीप कुमार,डॉक्टर पैनी जोशी डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर मनोज धोनी, डॉक्टर सीमा डॉक्टर रितेश शाह डॉक्टर ललित मोहन इत्यादि ने खुशी एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : नैनीताल के तल्लीताल व्यापार मंडल के उपसचिव शैलेन्द्र उप्रेती की माताजी रेखा उप्रेती का कार दुर्घटना में असामयिक निधन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page