उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन

Share this! (ख़बर साझा करें)

रुद्रपुर ( nainilive.com )- रविवार को उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने 2025 तक के लिए नए पदाधिकारी और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चयन किया गया। 16 दिनों की चयन प्रक्रिया के दौरान रुद्रपुर में चयनित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। एसोसिएशन ने राजीव मेहता को नए सलाहकार के तौर पर कमेटी में शामिल किया। चयन प्रक्रिया में 15 लोगों को चुना गया। जिसमे सदस्य समेत अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। कार्यक्रम में महिला भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाडी एकता बिष्ट का स्वागत भी कीया गया और उन्हें 1 लाख रुपये की धनराशि देने की घोसणा की गई।


5 सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य में खेल और खिलाडियों को बढ़ावा देने पर पदाधिकारियों ने बल दिया। जिसमे नव निर्वाचित सलाहकार चुने गए राजीव मेहता ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने खेलो को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख तक की स्पॉन्सरशिप दिलाने की बात कही। मेहता के मुताबिक खेलों में कानूनी पक्ष के लिए योग्य व्यक्ति की नियुक्ति अनिवार्य है। मेहता ने कहा कि 100 एकड़ में गोल्फ मैदान के लिए जमीन के लिए भी राज्य सरकार से बात की जाएगी।

भाजपा के विधायक और एसोसिएशन में नव निर्वाचित महेश नेगी ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकारें हमेशा खिलाडियों की उपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सही कोच,खेल सामाग्री और खिलाडियों के लिए आवश्यक भोजन की जरूरत होती है। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ डीके सिंह ने किया। एसोसिएशन द्वारा मुखर्जी निर्वान को अध्यक्ष,महेश सिंह नेगी, रघुबीर सिंह रावत,संदीप कुमार को उपाध्यक्ष, देव कुमार सिंह को सचिव, सुभाष राणा और विमल चौधरी को संयुक्त सचिव,महेश चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष, विजय सिंह बिष्ट,गोपाल सिंह खोलिया, गुरुचरन सिंह,महेंद्र सिंह लुंठी,नागेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार और सुलतान खान को कार्यपालक सदस्य के तौर पर चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page