समाजसेवी राहुल अरोड़ा ने अपने जन्म दिन पर बेतालघाट की जनता को दी कई सौगाते

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , बेतालघाट/नैनीताल ( nainilive.com )- लोग अक्सर अपने जन्म दिन का उत्साह अपने परिवार के साथ मनाते है लेकिन नैनीताल जनपद के सदुरवर्ती बेतालघाट ब्लॉक में एक इंसान ऐसा भी है। जिसने अपने जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों को कई सौगाते एक साथ दे दी।

गुरुवार को समाजसेवी राहुल अरोड़ा के जन्म दिन के मौके पर उनके द्वारा क्षेत्र के असहाय लोगो के लिए बनाए गए वृद्धाआश्रम,अनाथालय मंदिर व क्षेत्र की प्रमुख समस्या स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो के लिए निशुल्क एम्बुलेंस का राज्यपाल द्वारा अनावरण किया गया तथा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो से पहुँचे ग्रामीणों के बीच तीन हजार कंबलों का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

बता दे कि कुछ समय पूर्व ही राहुल अरोड़ा को समाजसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ जन सेवा के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। बेतालघाट क्षेत्र में वे एक सजग और निस्वार्थ समाजसेवी के तौर पर समाजसेवा में आदर्श मानक स्थापित किए हैं। बेतालघाट के सामाजिक सरोकारों से जुड़े किसी भी मुद्दे में समाजसेवी राहुल अरोरा हमेशा पहली पंक्ति में नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई

उनके द्वारा निःशुल्क संगीत क्लास, डाँस क्लास के साथ-साथ असहाय और जरूरतमंद परिवारों और व्यक्तियों के साथ वे हर समय खड़े रहते है। यही वजह है कि आज पूरे क्षेत्र में वे लोगो के चहेते बन चुके है और दिन पर दिन अपनी निस्वार्थ जनसेवाओं के चलते वे लोगो के दिलो में अपनी छाप छोड़ते जा रहे है। हालांकि वे पहले ही साफ कर चुके है, कि उनका कभी भी राजनीति में आने का कोई मकसद नही है। लेकिन अगर कभी वे भविष्य में राजनीति में अपना पैर रखते है तो उनको अपनी इस निस्वार्थ जनसेवा का भरपूर लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page