SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की सख्ती, CSC सेंटरों में अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही
बनभूलपुरा में CSC सेंटर चैकिंग अभियान, 08 सेंटर करवाये बंद
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार आज थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में CSC सेंटर में आमनागरिकों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया। श्री प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व श्री सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील कुमार के निर्देशन में 05 टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 19 सेंटरों की चेकिंग की गई। जिसमें अनियमितताएँ पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद कर दिया गया।
जांच के दौरान निम्न कमियाँ प्रमुख रूप से पाई गईं:
✔ रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया।
✔ रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी।
✔ CCTV कैमरा नहीं लगा था।
✔ संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण उपलब्ध नहीं था।
*सघन जांच अभियान के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर निम्न सेंटर बन्द करवाये गए।
- सब्बू CSC सेंटर, छोटी रोड बनभूलपुरा
- सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर बनभूलपुरा
- साइबर प्लेनेट, छोटी रोड बनभूलपुरा
- ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला बनभूलपुरा
- नसीम CSC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा
- डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा
- अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा
- देवभूमि जन सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा सभी टीमों ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच की तथा लोगों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। अनियमितताएँ पाए जाने पर सेंटरों को बंद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग जनहित में आवश्यक कदम उठाते हुए सेवा केंद्रों की पारदर्शिता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।
जनता से अपील-
✔ सेवा केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखें।
✔ अनियमितताओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
✔ नियमों का पालन करें और सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई