बेतालघाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त हुई 94 शिकायतें ,

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- मंगलवार को विकास खण्ड बेतालघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवा पीपल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने सड़क,बिजली पानी और आपदा आदि समस्याओं को सम्बंधित विभागों से आए अधिकारियों को अवगत कराया। जिसमें कई समस्याओं का विभागीय अधिकारियो ने मौके पर ही समाधान किया। शिविर में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुई।

उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका ने संबंधित विभागों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। ग्राम विकास की ओर से 41 लोगों को बीपीएल कार्ड वितरित किए गए। और 10 लोगों को स्वच्छता किट आदि वितरित किए गए। शिविर में अनेक विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए गए और योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

शिविर में जिला पंचायत सदस्य संजय बोरा तहसीलदार नेहा टम्टा,खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी, बेतालघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,स्थानीय लोग व विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page