दुर्घटना के शिकार युवक को एसएसपी अपनी गाड़ी में लेकर गए अस्पताल
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- दुर्घटना के शिकार युवकों को एसएसपी सुनील कुमार मीणा, अपनी गाड़ी में राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे लेकर आए, जहां से उनका प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

शनिवार को हल्द्वानी देवलचौड़ से नैनीताल घुमने आए दो युवकों 25 वर्षीय तेजेन्द्र सिंह व देवेंद्र जलाल रूसी बाईपास के समीप उनकी आई टेन गाड़ी संख्या uk 06z6731संतुलन बिगड़ने से दीवार पर जा टकराई जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई व उसमे सवार दो लोगो में से एक हल्का जख्मी हो गया,तभी वहां से गुजर रहे एसएसपी सुनील कुमार मीणा की नजर उनपर पड़ी तो, वे दोनों घायलों को नगर के बीडी पांडे अस्प्ताल लेकर आए, जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उपचार कर रहे डॉ शितांशु शर्मा ने बताया की 25 वर्षीय तेजेन्द्र सिंह को माथे पर चोट पहुँची है जिसमे चार टांके लगाए गए है। जिसके बाद उसको सिटी स्कैन के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। जबकि दूसरे युवक को कोई चोट नही पहुँची।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun