हल्द्वानी में रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर हुई केमिस्ट शॉप में कड़ी कार्यवाही
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड में सरकार के कालाबाजारी रोकने के अथक प्रयासों के बाद भी मुनाफाखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। संक्रमण के इस भयानक काल में लोगों की सेवा करने के बजाय मुनाफाखोरी की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं. वर्तमान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत मरीजो एवं परिजनों द्वारा अस्पतालों में हो रही अनियमितताओं के संबंध में की जा रही शिकायतों के संबंध में एसएसपी नैनीताल श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार एवं डॉ0 श्री जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन मे दिनांक 10-05-21 को थाना पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत के विवेकानन्द अस्पताल में चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा शिकायत पर सौर-वैली मेडिकल में रेमडिसिवर इंजेक्शन के कालाबाजारी के संबंध में जांच की गई जांच से ज्ञात हुआ कि मेडिकल स्टोर ने जिसको रेमडिसिवर इंजेक्शन बेचा है उसका आधार कार्ड और डाक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर्ची नहीं ली तथा बेचने की कितनी किमत ली उसका भी रिकार्ड नहीं लिया साथ ही मेडिकल स्टोर/लाइसेंस होल्डर उपस्थित नहीं जबकि अन्य व्यक्ति मौजूद मिले।

मौजूद व्यक्ति अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका . जिस कारण मेडिकल स्टोर के संबंधित अभिलेख सीज किए गए तथा लाइसेंस कैंसिलेशन की रिपोर्ट प्रेषित की गई . इसके अतिरिक्त संयुक्त टीम द्वारा अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर हिदायत दी गई की वे अस्पताल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बैड, व रेडमिसिविर इंजेक्शन आदि की उपलब्धता/आवंटन के संबंध में सुगम एवम् पारदर्शी व्यवस्था बनाएं तथा अस्पताल परिसर में उच्चकोटी की सफाई व्यवस्था रखते हुए ,मेडिकल वेस्ट को सुरक्षित व नियमानुसार निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया व अस्पताल में मौजूद तीमारदारों व कोविड वार्ड में नियुक्त स्टाफ की सुरक्षा का भी ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही में ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, धरम सिंह सहित पुलिस फ़ोर्स मौजूद था.

यह भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुटा जरूरतमंदों की मदद को
यह भी पढ़ें : दुखद समाचार : नैनीताल डीएसबी परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष सुचेतन साह का कोरोना से निधन
यह भी पढ़ें : नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जारी रखा काढ़ा अभियान
यह भी पढ़ें : कोरोना के कहर से नैनीताल के युवा व्यवसायी का निधन
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान