डीएसबी निदेशक को हटाने की मांग को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- गुरुवार को डीएसबी परिसर के छात्रों द्वारा
कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में डीएसबी परिसर निर्देशक प्रोफेसर हरीश चंद चंदोला को हटाने की मांग को लेकर कुलपति एमके जोशी को ज्ञापन दिया गया।

छात्रों द्वारा निर्देशक पर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्देशक द्वारा चार्ज लेते ही कैंपस मैं अनियमितताएं हो रही हैं। जिससे छात्रों मैं आक्रोश है। और निर्देशक चंदोला अपने कार्यालय टाइम 10 से 4 के बीच भी उपस्थित नहीं होते हैं।और उनके द्वारा लगातार कैंपस नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

छात्रों ने बताया कि पवित्र प्रांगण में धूम्रपान भी किया जा रहा है। जिससे कैम्पस की छवि धूमिल हो रही है।और उनके द्वारा कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। साथ ही जहां महामारी के समय में ऑफिस कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं अभी तक डीएसबी केंपस को एक बार भी सैनिटाइज नहीं किया गया, जिससे ड्यूटी कर रहे कर्मचारी इससे आहत हैं, और महामारी की चपेट में आने का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

इस दौरान छात्रसंघ सचिव हिमांशु भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा रौतेला, उपाध्यक्ष अमन राणा, कोषाध्यक्ष फैजान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट, महेश सिंह मेहर, अंजली चंदोला, मदन अधिकारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास जोशी, दीपांशु शाह राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page