भारतीय शिक्षण मंडल और एमआईईटी कुमाऊं के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रांत विस्तारकों का अभ्यास वर्ग 3 दिसंबर को

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- भारतीय शिक्षण मंडल और एमआईईटी कुमाऊं के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रांत विस्तारकों का अभ्यास वर्ग दिनांक 3 दिसंबर 2022 को प्रातः 11:00 एमआईई टी कुमाऊं लामाचौर के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास वर्ग में पूरे प्रदेश के 13 जिलों से आए हुए प्रतिभागी सहभाग करेंगे । भाग लेने आए हुए सभी प्रतिभागी अभ्यास वर्ग के बाद आगामी 30 दिसंबर को आयोजित भारत माता पूजन का अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेंगे। तथा उसके लिए आवश्यक वातावरण को तैयार करेंगे।

भारत माता पूजन का यह अभियान भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा देशभर के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, में आयोजित किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हो सके। यह जानकारी प्रांत विस्तारक श्रीमान अक्षुण्ण गायकवाड एवं देव ऋषि चौहान तथा डायरेक्टर एम आई ई टी डा तरूण सक्सैना ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page