बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
कंपनी के मालिक को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
25–30 महीनों में निवेश की राशि को दोगुना करने का लालच देकर हड़प ली जमा पूंजी,
Haldwani ( nainilive.com)- दिनांक 18.01.2026 को वादी श्री पार्थ परासर पुत्र पी०पी० बुधलाकोटी नि० कपिल कालोनी बड़ी मुखानी थाना मुखानी नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी– GMFX GLOBAL LIMITED कम्पनी के मालिक बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत उम्र 38 वर्ष नि० गोकुल धाम सोसाइटी नियर ईको टाऊन थाना मुखानी नैनीताल, मूल निवासी ग्राम रछुली थामा पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल व रुबी रावत पत्नी विमल रावत निवासी उपरोक्त के विरुद्ध एक योजना के तहत 25-30 महीनों में निवेश राशि को दोगुना करने का आश्वासन देकर* लोगों के पैसे को मार्केट ट्रेडिंग में लगाकर लाभ को दोगुना करने की बात कहते हुए माह नवंबर तथा दिसंबर 2024 में 05–05 लाख की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये का निवेश किया। उक्त धनराशि के निवेश के एवज में प्रतिमाह 8% ब्याज देने की बात कही गई।
बिमल रावत उपरोक्त द्वारा वादी को मात्र 190000 रु मूलधन तथा इतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया तथा शेष धनराशि 810000.00 रुपए वापस न कर धोखाधड़ी की गई। जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 20/26 धारा 316(5) 318, 3(5) बी0एन0एस0 व 3 उत्तराखंड जमाकर्ता के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम बनाम बिमल रावत आदि पंजीकृत कर विवेवना व0उ0नि0 श्री भूपेन्द्र मेहता के सुपुर्द की गयी। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल को मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
दिनांक 19.01.2026 को विवेचक द्वारा अभियुक्त को तलब किया गया, तथा जुर्म से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।विवेचना के आधार पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त बिमल रावत पुत्र भोला सिहं रावत उम्र 38 वर्ष नि० गोकुल धाम सोशाईटी नियर ईको टाऊन थाना मुखानी नैनीताल मूल निवासी ग्राम रघुली थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने आमजन से अपील की है कृपया शॉर्टकट कमाई के चक्कर में अपनी मेहनत की जमा पूंजी को किसी के हवाले न करें। ऐसी फर्जी स्कीम के लालच में बिल्कुल न फंसे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण