तल्लीताल पुलिस की बड़ी सफलता, 4.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- सोमवार को तल्लीताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने कहा कि रूसी बाईपास पर पुलिस चेकिंग के दौरान अदनान खान पुत्र मोहम्मद यूसुफ खान निवासी अवागढ़ कंपाउंड को रोक कर चैकिंग की तो उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि स्मैक बाजपुर से खरीद कर ला रहा था। टीम में एसआई दीपक बिष्ट, कॉन्स्टेबल राजाराम व विनोद यादव मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page