सभासद जगाती की जागरूकता : गुरुग्राम से आए युवक के संपर्क में आए युवको को किया संस्थागत क्वारन्टीन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र से सभासद मनोज साह जगाती अपने क्षेत्रवासियो के लिए हमेशा तैयार रहते है।फिर चाहे क्षेत्र को नशा मुक्त करवाना हो या फिर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हो या फिर जनता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना हो।

सोमवार को जगाती की जागरूकता के चलते ही दो युवाओ को टीआरसी में क्वारन्टीन किया गया। जहाँ एक ओर प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर सुस्त पड़ता दिख रहा है। वही दूसरी ओर सभासद मनोज साह जगाती कोरोना को लेकर शुरू से ही काफी सक्रिय दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

सभासद जगाती ने बताया कि गुरुग्राम कुरुक्षेत्र से रविवार देर शाम अपनी बाइक के जरिए अयारपाटा अपने दोस्त के निवास पर पहुँचा था। जिसकी सूचना के बाद जगाती उन युवको के पास गए और टेस्ट करवाने की बात कही। सोमवार सुबह तक गुरुग्राम से आया युवक वापस जा चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को बीडी पांडे अस्प्ताल लाया गया। जहाँ से उनको 7 दिन के लिए संस्थागत (टीआरसी)में क्वारन्टीन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page