उत्तराखंड राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 वर्ग में तेजस तिवारी ने पाया तृतीय स्थान
नैनीताल ( nainilive.com )- लालपुर ( ऊ.सि.न.) में आयोजित 19 वी उत्तराखंड स्टेट शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 वर्ग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ,हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । तेजस तिवारी ने 5 मैचों में 3 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 4 अंक बनाकर प्रतियोगिता में अपराजित रहकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । इससे पहले तेजस तिवारी ने अंडर 11 वर्ग में भी तृतीय स्थान और अंडर 9 वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
तेजस अब आगामी महीनों में गुड़गांव ( हरियाणा ) , जलगाँव ( महाराष्ट्र ) एवं गोवा में अलग अलग आयु वर्गो की आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे । तेजस दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल , हल्द्वानी में कक्षा 2 के छात्र है । उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक समित टिक्कू , प्रधानचार्य प्रबलिन कौर , किशन तिवारी , नीरज साह आदि ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी है ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई